व्याकरण
वर्तनी और उच्चारण · वाक्य · संज्ञाएँ · निर्धारक · सर्वनाम · विशेषण · क्रियाविशेषण · क्रियाएँ · परसर्ग · संयोजक · प्रश्न · उपवाक्य · संख्याएँ · शब्द रचना · संक्षेप · विरामादि चिह्न

संख्याएँ

संख्यावाचक शब्द

मूल संख्यावाचक शब्द हैं:

999 तक की संख्याओं को एक ही शब्द के तौर पर लिखा जाता है, जिसमें योजक चिह्न से जुड़े तीन तक हिस्से हो सकते हैं। प्रत्येक हिस्सा एक अंक का प्रतिनिधित्व करता है और un से nove तक का संख्यावाचक शब्द समावेश करता है। दस या सौ के गुणज के लिए des या sento का उपयोग किया जाता है। दस और सौ के एकल गुणजों को बिना un के des और sento लिखा जाता है। शून्य के गुणजों (जैसे “209” में “0”) को पूर्णतः छोड़ा जाता है।

Mil और milion को हमेशा मूल शब्दों के तौर पर लिखा जाता है और ये तीन अंकों के समूहों को अलग करते हैं:

उपर्युक्त तरीक़े से अंक लिखते समय एलेफ़ेन में प्रत्येक तीन अंकों के समूहों के बीच में ख़ाली जगह छोड़ी जाती है। दशमलव चिह्न के लिए इच्छानुसार डॉट या अल्पविराम का उपयोग किया जा सकता है और वैसे ही punto या virgula कहा जाता है। दशमलव चिह्न के बाद में आनेवाले अंकों को सरल ढंग से सूचीकृत किया जाता है:

ऋणात्मक संख्याओं के आगे min का उपयोग किया जाता है:

हज़ार दस लाख

संस्कृति के हिसाब से “billion” का अर्थ दस करोड़ या एक अरब हो सकता है। “trillion”, “quadrillion” आदि शब्द भी इस समस्या के शिकार हैं। इसीलिए भ्रांति हटाने के लिए एलेफ़ेन में बड़ी संख्याओं को स्पष्टतया लिखा जाता है:

Bilion, trilion, cuadrilion आदि शब्द एलेफ़ेन में मौजूद हैं लेकिन उनके उपयोग के दौरान वक्ता को शब्दों की परिभाषा देनी चाहिए।

वैज्ञानिक लेखों में अंतर्राष्ट्रीय उपसर्गों के उपयोग को मान्यता दी जाती है:

क्रमसूचक संख्याएँ

संज्ञा के आगे आनेवाली संख्या क्रमसूचक संख्या होती है जो परिमाण व्यक्त करती है:

लेकिन संज्ञा के पीछे आनेवाली संख्या संख्यासूचक शब्द है जो निश्चित अनुक्रम में स्थान व्यक्त करती है:

Prima संख्यासूचक un का आम पर्याय है लेकिन “1” में अंत होनेवाली बड़ी संख्याओं के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता:

संख्यासूचक शब्दों के समर्थन हेतु Numero को एक नक़ली संज्ञा के तौर पर उपयोग किया जा सकता है:

भिन्नसूचक संख्याएँ

भिन्नसूचक संख्याओं को व्यक्त करने के लिए -i प्रत्यय का उपयोग किया जाता है:

भिन्नसूचक संख्याएँ सामान्य संज्ञाओं के नियमों का पालन करते हैं:

भिन्नसूचक संख्याओं को व्यक्त करने के अन्य तरीक़े भी हैं:

वैज्ञानिक लेखों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उपसर्गों का उपयोग किया जाता है:

गुणज

सांख्यिक गुणज बनाने के लिए -uple प्रत्यय का उपयोग किया जाता है:

ves या veses लगे हुए वाक्यांश दुहराव दिखते हैं:

Ves गणितीय गुणन को व्यक्त नहीं करता।

अंकगणित

योग व्यक्त करने के लिए plu या e का उपयोग किया जाता है:

घटाव व्यक्त करने के लिए min का उपयोग किया जाता है:

गुणन व्यक्त करने के लिए multiplida par या सरल तौर पर par का उपयोग किया जाता है:

विभाजन व्यक्त करने के लिए divideda entre या सरल तौर पर entre का उपयोग किया जाता है:

घातांक व्यक्त करने के लिए a potia और एक संख्यासूचक शब्द का उपयोग किया जाता है। Cuadrida और cubida “वर्ग” और “घन” के विकल्प हैं:

मूल व्यक्त करने के लिए a radis और एक संख्यासूचक शब्द का उपयोग किया जाता है:

मापन

भौतिक मापन को व्यक्त करने के कई तरीक़े हैं:

इसमें एक आधारभूत सिद्धांत यह है कि एक चीज़ की ऊँचाई होती है (ave altia) या ऊँची होती है (es alta)।

40 metres alta का अर्थ “40 ऊँचे मीटर” है यानी मीटर ख़ुद ही ऊँचे हैं लेकिन इसका अर्थ 40 मीटर ऊँचा होता है।

समान विकल्प अन्य मापन पर भी लागू होता है, जैसे:

Esta paje es presentada con la lisensa CC Attribution-Share Alike 4.0 International.
Lo ia es automatada jenerada de la paje corespondente en la Vici de Elefen a 29 febrero 2024 (16:03 UTC).